बीते फरवरी माह में करहिया में लगभग १५ वर्षों के पश्चात वॉली बॉल
टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। फरवरी ४ से फरवरी ६ , २०१५ तक आयोजित इस
प्रतिस्पर्धा में सूबे की कई प्रतिष्ठित टीमों ने हिस्सा लिया। स्व भानू
प्रताप सिंह की स्मृति में आयोजित यह प्रतिस्पर्धा हर तरह से सफल रहा, चाहे
बात करें खेल की या प्रबंधन की या मेजबानी की। पूरा गाँव इस प्रतिस्पर्धा
के आयोजन से बहुत खुश है।
इस प्रतिस्पर्धा के फाइनल में युवराजपुर और धनबाद फाइनल में पहुंची और युवराजपुर ने उत्तम खेल प्रदर्शित करते हुए इस प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त कर लिया। धनबाद ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया। इस प्रतिस्पर्द्धा में ताड़ीघाट के रोहित, यौवराजपुर के विवेक और धनबाद के मनीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का दर्जा मिला।
आयोजन प्रमुख अजय सिंह रहे
जिन्होंने दिन रात मेहनत करके इस आयोजन को सफल बनाया। हम सभी ग्रामवासियों
की शुभकामनाये इनके साथ हैं।
इस प्रतिस्पर्धा के फाइनल में युवराजपुर और धनबाद फाइनल में पहुंची और युवराजपुर ने उत्तम खेल प्रदर्शित करते हुए इस प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त कर लिया। धनबाद ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया। इस प्रतिस्पर्द्धा में ताड़ीघाट के रोहित, यौवराजपुर के विवेक और धनबाद के मनीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का दर्जा मिला।
good job. This type of tournaments should be organised every year. It keeps our village up to date. Thanks to Ajay Singh and all his sena for this tremendous work. I wish all the teams for a bright future.
ReplyDelete