संपन्न हुई हंसराज सिंह स्मृति काव्यपाठ प्रतियोगिता

जय राम भवन पुस्तकालय करहिया  के तत्वाधान में आज 15 जनवरी को आयोजित हंसराज सिंह स्मृति काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न हुई . इस प्रतियोगिता को लेके बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिला .इस प्रतियोगिता में कुल 20 बच्चो ने भाग लिया. इस काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्णिमा शर्मा पुत्री राजेश शर्मा , द्वितीय स्थान अंकित उपाध्याय पुत्र पप्पू उपाध्याय , तृतीय स्थान शिवांगी पराशर पुत्री बबलू उपाध्याय चतुर्थ स्थान जाह्नवी पराशर पुत्री उमाकांत उपाध्याय और पांचवा स्थान अंकित सिंह का रहा .
पुरस्कार वितरण श्री संतराज सिंह के द्वारा किया गया. सञ्चालन श्री ध्रुव कुमार सिंह ने किया , बच्चो की काव्यपाठ का मूल्यांकन संतराज सिंहध्रुव कुमार सिंह एवं अर्णव पराशर ने किया .

श्री संतराज सिंह ने अपने संबोधन में इस गाव की  काव्य  की परंपरा से बच्चो से अवगत कराया तथा उन्होंने ये भी बताया की गाव में काव्य की परम्परा हंसराज सिंह ने ही प्रारंभ किया था तथा उनको ही सुनकर गणेश उपाध्याय को काव्य में रूचि उत्पन्न हुई और आगे जाके हास्य व्यंग कवि के रूप में पुरे भारत में प्रसिद्ध हुए . उन्होंने  यह भी कहा की हमारे गाव से काव्य की परंपरा धीरे धीरे समाप्त हो रही है  अतः उनका इस प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य फिर से गाव के लोगो में काव्य के प्रति रूचि को बढ़ाना है.

उन्होंने ये भी कहा की इस प्रतियोगिता को प्रति वर्ष कराया जाएगा तथा उन्हें यह विश्वास है की अगले वर्ष से और भी बच्चे इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेगे .

ध्रुव कुमार सिंह तथा अर्णव पराशर ने बच्चो को संबोधन के साथ साथ  काव्यपाठ भी किया .

संचालक श्री ध्रुव कुमार सिंह ने बच्चो को कविता को प्रस्तुत करने के तरीके ,किस प्रकार से हाव भाव होनी चाहिए, कविता के लय इत्यादि बातो पे जोर दिया  तथा अंत में आयोजन मंडल , श्रोताओ और बच्चो का धन्यवाद ज्ञापन किया .   

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थी सिंह , राजनाथ खरवार , कमलेश शर्मा , धनञ्जय प्रजापति , सोल्हा यादव , संतोष गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे .


प्रतियोगिता की कुछ मनमोहक तश्वीरे-

ग्रुप फोटो 


पूर्णिमा शर्मा  श्री संतराज सिंह के द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते हुए 

अंकित उपाध्याय द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए 
शिवांगी पराशर तृतीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए  

जाह्नवी पराशर चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त करते हुए  

अंकित सिंह पंचम  पुरस्कार प्राप्त करते हुए 


श्री ध्रुव कुमार सिंह बच्चों को संबोधित करते हुए 

श्री संतराज सिंह बच्चो और श्रोताओ को संबोधित करते हुए 

अर्णव पराशर बच्चो को संबोधित करते हुए 


Comments

  1. अत्यंत सराहनीय।सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को ढेर सारी शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete

Post a Comment

thanks for sharing your thoughts with us.