स्वo भानू प्रताप सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता 14 फरवरी से

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करहिया का त्यौहार 
शुरू होने वाला है जी हां आपने सही समझा मैं बात कर रहा हूँ  स्वo भानू प्रताप सिंह की स्मृति में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता की। 
स्वo भानू प्रताप सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तिथियां सुनिश्चित कर दी गयी है।
  बड़का खलिहान शिव मंदिर करहिया के वॉलीबॉल कोर्ट पर होने वाले इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 फरवरी 2020 दिन  शुक्रवार को किया जाएगा तथा समापन 16 फरवरी 2020 दिन रविवार को होगा। यह प्रतियोगिता 3 दिनों तक चलेगी।

इस प्रतियोगिता के व्यवस्थापक श्री अजय सिंह एवं संचालक श्री नचक सिंह है।

Comments