खिलाडियों ने अनोखे अंदाज़ में मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमारे गाँव करहियाँ मे रक्षाबन्धन बड़े धूमधाम से मनाया गया
गांव के साथ साथ स्वामी विवेकानन्द कान्वेंट हाई स्कूल में भी बड़े अनोखे अंदाज़ में मना |

अब आप सोच रहे होंगे की रक्षाबन्धन तो हर जगह मनाया जाता है इसमें अनोखेपन वाली बात क्या है?

स्कूल के बालक और बालिकाओ ने एक दुसरे को भाई और बहन मानके रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया | बालिकाओं ने बालको के कलाई पर रखी बाँधी तथा बालको ने उनके रक्षा करने का वचन दिया |
 ये विद्यालय कभी अपने अनुशासन और यहां की पढ़ाई के लिए क्षेत्र में मशहूर हुआ करता था |

    आज के परिवेश में ये विद्यालय खेल के क्षेत्र में अलग ही मुकाम हासिल कर चुका है 
 विद्यालय  के प्रबंधक और खेल प्रशिक्षक देव कुमार सिंह के मेहनत और भरोसे की बदौलत आज आने गाँव के नवयुवा औऱ बालिकाओ का  प्रदेश के विभिन्न टीमों में और स्पोर्ट्स कालेज में चयन हो चूका हैं
इसमें खास बात यह है कि देवकुमार सिंह ये प्रशिक्षण निःशुल्क देते हैं |

रक्षाबंधन की कुछ झलकियाँ -












साभार - कुलिश पराशर
फोटो साभार - देवकुमार सिंह 





Comments