करहिया खेल में


ग्राम करहिया का प्रमुख खेल वॉलीबॉल है।  करहिया का वॉलीबॉल के क्षेत्र में  बहुत बड़ा इतिहास रहा है क्योंकि कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई  है और अभी भी कुछ खिलाडी  कई बड़े टूर्नामेंटों में वॉलीबॉल खेल रहे हैं। इस गाँव के लोग  भारतीय सेना, P.A.C., C.R.P.F., B.S.F, U.P.  पुलिस और अन्य राज्य पुलिस की वॉलीबॉल  टीमों में हैं। इस गांव में स्वर्गीय  भानु प्रताप सिंह की याद में प्रत्येक वर्ष  राज्यस्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है ।

हमारे गाँव के पहले महान खिलाड़ी आर.डी.सिंह थे । उन्होंने 1974 में तेहरान में आयोजित एशियाई खेलों में  ट्रिपल जंप में  देश का प्रतिनिधित्व किया । भानु प्रताप सिंह वॉलीबॉल के एक महान खिलाड़ी थे , उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ओमकार सिंह पुत्र  रामकृत सिंह ने राज्य स्तर पर वॉलीबॉल खेला है। तड़पू सिंह, डॉ० ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह (पुत्र राम गहन सिंह), और पुष्पेंद्र सिंह ने भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाई हैं। अमरेंद्र प्रताप सिंह (पुत्र तडपू सिंह) को भाला फेक (जेवलिन थ्रो ) में  दिल्ली में राष्ट्रीय  खेलो में  सिल्वर मैडल  पुरस्कार प्राप्त किया । वह अब भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारतीय सर्विसेज खेलों में उन्होंने भारतीय नौसेना का प्रतिनिधत्व  करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्ज़ा किया था ।
अमरेन्द्र प्रताप सिंह, दक्षिण कोरिया में  हुए विश्व सर्विसेज खेलो में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं .

जंगजीत सिंह (नाचक) ने  सी०आई०एस०एफ० के कैडेट के रूप में राष्ट्रीय स्तर के खेलों में हाई जंप में भाग लिया था । मैंने उनके कॉलेज स्तर के खेलो के बारे में लोगो से सुना है । वह उत्कृष्ट थे  और  जब वह गहमर इंटर कॉलेज में अध्ययन करते  थे तो  हर साल रेसिंग (100 मीटर), लॉन्ग जंप, हाई जंप जैसे खेलों में प्रथम पुरस्कार पाते  थे |

दो युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। विशाल सिंह (पुत्र श्री  बृज किशोर सिंह) ने सरक एशिया कराटे चेपियनशिप में दूसरा पुरस्कार जीता। रोहित सिंह (पुत्र श्री श्रीकांत सिंह) अब उच्च स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

हमारे गाँव की क्रिकेट टीम (माँ कामाख्या क्रिकेट क्लब ) ने 2001 के वर्ष में गाजीपुर और अन्य पड़ोसी जिलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के सभी फाइनल पुरस्कार जीते। मुझे याद है कि उस समय टीम के सदस्यों के कुछ नाम ओमप्रकाश सिंह (कप्तान), प्रवीण सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, निकुंज उपाध्याय | माँ कामाख्या क्रिकेट क्लब हर साल जिला स्तर पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करता है। यह टूर्नामेंट जिला गाजीपुर के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक है।

करहिया की फुटबॉल टीम जिला गाजीपुर की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थी । गंगाधारी शर्मा फुटबॉल के महान खिलाड़ी हुआ  करते थे । वह बी.एस.एफ की फुटबॉल टीम में थे। राम एकबाल सिंह वर्तमान फुटबॉल टीम के  कप्तान  है।

करहिया में हर साल दशहरा के शुभ अवसर पर  विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। नाग पंचमी के दिन प्रतिभागी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाते है और ग्राम प्रधान द्वारा सम्मानित किये जाते है।

Comments